Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पटियाला से ही चुनाव लड़ेंगे कैप्टन: ट्वीट कर किया एलान, नवजोत सिद्धू के लिए नहीं छोड़ेंगे मैदान

चंडीगढ़

पंजाब में जारी सत्ता संघर्ष के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साल 2022 में पटियाला से चुनाव लड़ने का एलान किया है।  उन्होंने कहा कि वह पटियाला के अलावा किसी और जगह से चुनाव नहीं लड़ेंगे।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह घोषणा की।  उन्होंने पटियाला को पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए पटियाला के लोगों को बधाई भी दी।  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा की कि उनका परिवार 400 साल से पटियाला में रह रहा है और वह नवजोत सिंह सिद्धू के कारण पटियाला नहीं छोड़ सकते। 

कृषि कानून रद्द करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलान के बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वे भाजपा के साथ काम करने को उत्सुक हैं। कैप्टन ने साफ कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रकाश पर्व के मौके पर तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और किसानों से माफी मांगने से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री देश के कल्याण के लिए कृषि कानून लाए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *