Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पति को नींद की गोलियां खिलाकर भाग गई पत्नी:घर में रखे सारे गहने और रुपए ले गई, 10 लाख रुपए लेकर की थी शादी

बयाना, भरतपुर

भरतपुर में शादी के ढाई महीने बाद पत्नी पति को नींद की गोली देकर गहने और रुपए लेकर फरार हो गई। युवक ने 10 लाख रुपए देकर शादी की थी। बुधवार रात पत्नी ने उसे नींद की गोली खिलाकर बेहोश कर दिया और घर से सोने, चांदी के गहने और 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। हालत खराब होने पर पति को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि बयाना के सिकंदरा गांव के 35 साल के भगवान सिंह की शादी नहीं हो रही थी। भगवान सिंह के मामा हीरा गूजर ने अपने एक रिश्तेदार से बात की। हीरा के रिश्तेदार ने धौलपुर जिले के मोहरी का पुरा गांव की नीलम के बारे में बताया। नीलम और भगवान सिंह की शादी की बात हुई। तय हुआ कि वह नीलम के परिवार को शादी से पहले 10 लाख रुपए देगा। भगवानसिंह ने 10 लाख रुपए दे दिए, जिसके बाद 7 नवंबर को दोनों की शादी हो गई।