Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गोल्डन गर्ल को गिफ्ट मिली कस्टमाइज्ड XUV-700

जयपुर

टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत देश का नाम रोशन करने वाली अवनी लेखरा को आनंद महिंद्रा ने स्पेशल कार गिफ्ट करने का वादा किया था। बुधवार को आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा करते हुए अवनी को स्पेशल कस्टमाइज्ड XUV-700 कार गिफ्ट की। जिसमें अवनी के लिए स्पेशल हाइड्रोलिक सीट लगाई गई है ताकि अवनी आसानी से कार में चढ़ और उतर सकें। इस कार की कीमत करीब 28 लाख रुपए बताई जा रही है।