नई दिल्ली
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों आज 2 से 3 बजे शादी कर सकते हैं। फैंस दोनों की शादी की फोटोज देखने का इंंतजार कर रहे हैं। आज सुबह दोनों की पहले हल्दी सेरेमनी हुई है। बीते दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी पूरी हुई। इस खास मौके पर कपल का पूरा परिवार और कुछ खास दोस्त ही नजर आएं। शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां रंग जमाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि साल की सबसे बड़ी शादी में आमिर खान, अर्जुन कपूर, संजय लीला भंसाली और शाहरूख खान समेत कई लोग शरीक होने वाले हैं। कुछ ही देर में आलिया भट्ट की चूड़ा और हल्दी सेरेमनी शुरू हो जाएगी। शादी की सभी रस्में मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में होने वाली हैं।