चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और भारतीय सेना के 11 बहादुरों को छीन लेने वाले हेलिकॉप्टर क्रैश का आखिरी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन ये वीडियो बनाने वाले भी नहीं जानते थे कि वे चंद सेकेंड की फुटेज से कौन सा इतिहास बनाने जा रहे हैं। वीडियो बनाने वाले पर्यटकों ने उस पल की पूरी कहानी अब मीडिया के साथ साझा की है।