Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पर्यावरण संरक्षण का सबसे बेहतर माध्यम पौधरोपण : एसपी

  • आदिवासी दिवस पर मानव उत्थान सेवा समिति ने किया पोधारोपण
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से जंक्शन में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह के समीप पौधरोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता रामहंस सैनी ने नीम का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष रूप से पौधरोपण कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आदिवासी लोग जंगलों में रहकर मां की तरह प्रकृति की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का जल, जंगल, जीवन से जो जुड़ाव रहा है उसे और पुख्ता करने का सबसे बड़ा माध्यम पौधरोपण ही है। अधिशाषी अभियंता रामहंस सैनी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति सदस्य जिस तन्मयता से गत कई वर्षांे से कार्य कर रहे हैं इससे बेहतर प्रयास पर्यावरण संरक्षण का नहीं हो सकता। सभी को इनसे प्रेरणा लेते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। इस दौरान 16 पौधे मय ट्री गार्ड लगाए गए। पौधरोपण के समय प्रेमचंद बंसल, लोकराज शर्मा, सुधीर पूनिया, संजय रावत, सुरेश महला, ऋषि भारद्वाज, डॉ. लोकेश शर्मा, खुशी अमलानी, रमेश कुमार शाक्य, विपिन शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *