Friday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पशु चारे की बढ़ती कीमत पर रोक लगाने की मांग

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय किसान संघ नोहर संघ के तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिहाग के नेतृत्व में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की हैं। ज्ञापन में पशु चारे की बढ़ती कीमत पर रोक लगाने, पशु चारे को भट्ठो पर जलाने पर रोक लगाने, पशु चारे के अवैध स्टॉक पर रोक लगाने, हरियाणा सरकार से बातचीत कर हरियाणा सरकार द्वारा पशु चारे पर जो प्रतिबंध लगाया है उसे हटाने, किसानों का फसल बीमा और अनुदान जो बकाया हैं उसे दिलाने, विद्युत कटौती पर रोक लगाने, पेयजल संकट को दूर करने व पेयजल के भंडारण की समुचित व्यवस्था करने की पूरजौर मांग की हैं। इस मौके पर संघ के तहसील महामंत्री पृथ्वी सहू, कृष्ण डारा, मांगीराम अमनदीप सहित तहसील के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।