Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रोग मुक्त करने के लिए पेड़ों पर दवा का छिड़काव

टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव सोनड़ी में पिंपल के पेड़ों में पिलापन रोग के कारण पत्ते झड़ रहे हैं। पतझड़ ऋतु के बाद पिंपलो के पेड़ों पर नए पत्ते आकर बिल्कुल हरे भरे हो गए थे। लेकिन इन दिनों में कोई पिलापन रोग या किड़ों के चलते पत्ते झड़ने लगे तो गांव के ओमप्रकाश कस्वां ने पिंपलो के पेड़ों की ये हालत देखकर शूद्ध ली और अपने पुत्र विनोद ओर लालचंद के साथ मिलकर अपने ट्रेक्टर से एक लिटर क्यूनाफॉस दवा लाकर एक ढोल में मिलाकर इस महंगाई में महंगे तेल की पर्वा न करते हुए मौहल्ले वालों की मदद से गांव के सभी मौहल्ले के 11 से 12 पिंपल ओर खेजड़ी के पेड़ों में दवा का छिड़काव किया ताकि पिंपलो के पेड़ रोग मुक्त होकर दुबारा हरे भरे हो जाए ताकि पक्षियों और पशुओं के लिए इन गर्मी में छाव बनी रहे और सभी को अपने पतों से छांव दे सके। ये नेक कार्य करने पर गांव के गणमान्य नागरिक श्योजतराम लालर, मुन्शीराम देहड़ू, ओमप्रकाश ढाका, रामलाल देहड़ू, माणकचन्द बराला, डॉ विनोद कुमार छिम्पा, लादूराम देहड़ू, दलीप सिंह ढाका, करण सोनी, रविन्द्र बाना, हरिसिंह, विजयपाल देहड़, बंशीलाल ढाका इत्यादि ने इस कार्य के लिए कस्वां परिवार की सराहना की।