Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर TMC के उम्मीदवारों का ऐलान, भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए TMC ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इन तीनों सीटों पर 30 सितंबर को चुनाव होना है। इसका रिजल्ट 3 अक्टूबर को आएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भबानीपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं।

पश्चिम बंगाल की समसेरगंज और जंगीपुर सीट विधायकों की मौत के बाद खाली हो गई थीं तो वहीं ममता बनर्जी के लिए भबानीपुर के तृणमूल विधायक सोवनदेब चटोपाध्याय ने सीट खाली कर दी थी।

ममता बनर्जी को बंगाल चुनाव में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से शिकस्त मिली थी। शुभेंदु ने नंदीग्राम सीट से जीत हासिल की थी। TMC के विधायक दल ने ममता को CM चुना था। उनके पास राज्य की किसी भी सीट से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचने के लिए 6 महीने का समय है। ऐसा न होने पर उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। तृणमूल की तरफ से समसरेसगंज से अमिरुल इस्लाम और जंगीपुर से जाकिर हुसैन को मैदान में उतारा गया है।

CM ममता बनर्जी के भतीजे और TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी कल ED के सामने पेश होंगे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी सोमवार को दिल्ली में ED के सामने पेश होंगे। कोयला तस्करी को लेकर हुई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एजेंसी उनसे पूछताछ करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, आज शाम वो कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी को भी एजेंसी ने बुलाया है, लेकिन उन्होंने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए अपने घर पर ही पूछताछ करने की अपील की है। TMC समर्थकों का कहना है कि राजनीतिक बदले की भावना से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *