Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना, जगदीप धनखड़ बोले- केंद्र का एजेंट बताने पर होती है पीड़ा

जयपुर

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें केंद्र का एजेंट बताने पर बहुत पीड़ा होती है। राज्यपाल ने कहा कि यदि आप उस राज्य के राज्यपाल है जिसकी दिल्ली में सरकार नहीं है तो फिर आप सॉफ्ट टारगेट हैं। आपको केंद्र सरकार का एजेंट तक कहा जाता है। कई आरोप भी लगाए जा सकते हैं। आरोप लगते हैं तो मेरे मन में बहुत पीड़ा होती है। चिंता भी होती है। मैं चिंतन भी करता हूं। कई लोग भ्रांति फैलाते हैं कि राज्यपाल दायरे के बाहर जाकर काम कर रहा है, लेकिन जो शपथ ली है उसमें सब काम और दायित्वों का उल्लेख है। उसी भूमिका में राज्यपाल काम करते हैं। किसी शपथ की पालना में अक्सर टकराव हो जाता है।