जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट भाषण 2022-23 में 179 अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी विद्यालयों को शुरू करने के अनुमति दे दी। बजट के बिन्दु संख्या 37 की अनुपालना में गुरुवार को शिक्षा विभाग द्वारा 179 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित करने हेतु स्वीकृति ज़ारी कर दी गई है।