Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पहली बार फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे सिलिक

पेरिस (वार्ता)। क्रोएशिया के मरीन सिलिक ने फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में आंद्रे रुबलेव को हराकर पहली बार टूनार्मेंट के अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है।
सिलिक ने कोर्ट फिलिप चेट्रीट में बुधवार को चार घंटे 10 मिनट चले मुकाबले में रुबलेव को 5-7, 6-3, 6-4, 3-6, 7-6 (10-2) से मात दी।
जीत के बाद सिलिक ने कहा, “आंद्रे ने बेहतरीन टेनिस खेला, लेकिन हम में से एक ही आगे जा सकता था। आज मेरा दिन था।”
क्रोएशिया के सिलिक चारों ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पांचवे खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच, रॉजर फेडरर और एंडी मरे ऐसा कर चुके हैं।
अब सिलिक शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में विश्व के नंबर आठ खिलाड़ी कैस्पर रूड का सामना करेंगे। इसके अलावा दूसरे पुरुष एकल सेमीफाइनल में राफेल नडाल और एलेक्जेंडर ज्वेरेव आमने-सामने आयेंगे।