Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पहले ट्रक और ट्रैक्टर एक दूसरे से भिड़े, तीन वाहन टकराए

बीकानेर

शहर के रानी बाज़ार पुलिया के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते टल गया। यहां तीन वाहन एक दूसरे से ऐसे भिड़े कि इनमें ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। गुरुवार सुबह यहां पीबीएम अस्पताल के पास एक ट्रैक्टर व एक ट्रक के साथ कुछ अन्य वाहन पुल पर चढ़ रहे थे। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक भीड़ गए। ट्रॉली में भारी मात्रा में सामान होने के कारण पलट गई। इस दौरान कुछ दुपहिया वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। अचानक हुए इस हादसे में एक तरफ ट्रक फंस गया, दूसरी तरफ ट्रॉली पलट गई। ऐसे में वहां रास्ता जाम हो गया। पास ही यातायात पुलिस का थाना है जहां से पुलिस पहुंची व जाम हुए रास्ते को खुलवाया।