Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पहले लड़की भेज फंसाया, बचा तो कुल्हाड़ी से हमला:जमीन को लेकर चल रही रंजिश; पत्नी बोली- हमने पैसे देकर प्लॉट खरीदा, लेकिन अब तक नाम नहीं किया, VIDEO

अलवर

अलवर जिले के बहरोड़ कस्बे के मानपुरा मोहल्ले में प्लॉट खरीद-फरोख्त से जुड़ी रंजिश के चलते एक युवक पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे बदमाशों ने हमला कर दिया। उसके दोनों पैर काट दिए। युवक पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला किया। इससे मनदीप के दोनों पैर कट गए। निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। पीड़िता युवक की पत्नी ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी उसके पति पर एक लड़की के जरिए छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था। इस केस में कोर्ट से उसके पति को बरी कर दिया गया था।

अस्पताल में भर्ती घायल मनदीप।

अस्पताल में भर्ती घायल मनदीप।

2013 में प्लॉट खरीदा
मानपुरा मोहल्ले में शनिवार सुबह पुलिस को हमले की सूचना लगी। घायल युवक मनदीप यादव की पत्नी सरिता यादव ने बताया की 2013 में हमने संजय शर्मा ,अंशुल शर्मा से एक प्लॉट खरीदा था। हमने पूरा पेमेंट कर दिया था। फिर भी प्लॉट की रजिस्ट्री हमारे नाम नहीं की है। इस कारण पति प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की कहता रहा। प्लॉट पति के नाम नहीं किया। उल्टा पति को जान से मारने की धमकी दी जाती रही। दो दिन पहले ही धमकी दी गई थीं। इसकी सूचना बहरोड़ पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दोनों पैर पर 12 बार कुल्हाड़ी से किया वार
शनिवार को मेरे पति शनिदेव मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। मंदिर के पास गली में घात लगाकर बैठे संजय शर्मा व अंशुल शर्मा ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। दोनों पैर पर 12 बार वार किया। जिससे सड़क पर खून-खून हो गया। इतना खून बहा की खून से सड़क लाल हो गई। पैर पर कई जगह कट के बड़े-बड़े निशान हैं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मनदीप को इलाज के लिए बहरोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनदीप ने बताया कि आरोपियों ने पहले पति पर लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में न्यायालय ने मेरे पति को बरी कर दिया था। उसके बाद अब पति पर हमला कर उसके दोनों पैर ही काट दिए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां इलाज जारी है। अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भीड़ जमा है। थानाधिकारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *