Friday, June 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पहेली और जादुई करतब की ओर ध्यान देने वाले बच्चे अधिक बुद्धिमान हो सकते हैं, चीजों को समझने की जिज्ञासा इनमें सीखने की चाहत बढ़ाती है

पहेली और जादुई करतब की ओर आकर्षित होने वाले बच्चे अधिक बुद्धिमान हो सकते हैं। बच्चों में चीजों को समझने की जिज्ञासा उन्हें अधिक समझदार बना सकती है। यह दावा जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में किया है।

वैज्ञानिकों ने 11 माह और इससे अधिक उम्र के 65 बच्चों में जिज्ञासा का स्तर समझने के लिए 3 महीने तक रिसर्च की।

ऐसे बच्चों के बुद्धिमान होने की संभावना अधिक
वैज्ञानिकों का कहना है, जो बच्चे खास तरह के करतब जैसे पानी में तैरता हुआ खिलौना, दीवार से गुजरती हुई गेंद को ध्यान से देखते हैं उनमें अधिक जिज्ञासा होती है। शोधकर्ता लीजा फीगेनसन कहती है, जादुई करतबों को देखकर बच्चों में पैदा होने वाली जिज्ञासा बताती है कि वो कितना चीजों को समझना चाहते हैं।

तीन साल तक चली रिसर्च
सायकोलॉजिस्ट जैस्मीन पेरेज कहती हैं, बच्चों में जिज्ञासा का स्तर बताता है कि वह पढ़ाई में कैसा होगा। तीन साल तक चली रिसर्च में यह सामने आया कि ऐसे बच्चे कुछ भी सीखने के लिए विशेष रूप से बेहतर होते हैं।

बच्चों में रुचि बढ़ी
शोधकर्ताओं का कहना है, जिन बच्चों ने 11 माह की उम्र में जादू से जुड़ी चीजों को देर तक देखा था, उनमें 17 माह की उम्र में भी ऐसी ही रुचि देखी गई। एक समय के बाद भी बच्चों की पसंद में कमी नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *