Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पांच टुकड़ियां करेंगी मार्च पास्ट

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गणतंत्र दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला स्तरीय समारोह जंक्शन के राजीव गांधी स्टेडियम में होगा। समारोह को लेकर शनिवार को स्टेडियम में परेड की रिहर्सल की गई। जिला स्तरीय समारोह में परेड के अंतर्गत पुलिस और आरएसी समेत पांच टुकड़ियों की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा। इनमें आरएसी, पुलिस व होमगार्ड जवान तथा पीटीआई शामिल हैं। पुलिस की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पुलिस लाइन घुड़साल इंचार्ज मांगीलाल भारी की ओर से घुड़सवारी का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, वन, कृषि, जिला परिषद, नगर परिषद, समाज कल्याण विभाग, पुलिस इत्यादि विभागों की ओर से झांकी निकाली जाएगी। जिला स्तरीय समारोह कोविड गाइड लाइन की पालना करते हुए मनाया जाएगा। समारोह में बच्चे व बुजुर्ग शामिल नहीं होंगे। समारोह स्थल पर मास्क, हैंड सेनेटाइजर इत्यादि की व्यवस्था होगी।