Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। कस्बे के वार्ड नं. 39 में पेयजल पाईप लाईन डालने के कार्य प्रारंभ हो गया है। नई पाईप लाईन डलने से वार्ड की पेयजल समस्या दूर होगी। पिछलें लम्बे समय से वार्ड के नागरिक राजकुमार सैनी द्वारा इस संबंध में समय-समय पर आन्दोलन किये गये। पिछलें दिनों किये गये आन्दोलन के बाद अधिकारियों से हुई वात्र्ता में शीघ्र पाईप लाईन डालने को लेकर समझौता हुआ। वार्ड नं. 39 की पार्षद सुमन सैनी ने बताया कि चार इंची नई पाईप लाईन डलने के बाद वार्डवासियों को पीने के पानी कि समस्या का सामना नही करने पड़ेगा। इस मौके पर राजकुमार सैनी, शरीफ, मदन तिवाड़ी, गणेश सैनी, कालू नाई, बृजलाल, राजू सोनी, भूप लुहार, आमीन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *