नई दिल्ली।
पाकिस्तान में इस वक्त बाढ़ के चलते हालात बहुत ज्यादा खराब हैं और तमाम सेलेब्रिटी मदद के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां तमाम दिग्गजों ने खुद बाढ़ पीड़ितों के लिए डोनेशन किया है वहीं हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने ट्वीट करके लोगों से बाढ़ पीड़ितों के लिए डोनेशन देने की गुजारिश की। माहिरा खान ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि ज्यादा या थोड़ी, जैसी भी मदद हो पाए कीजिए।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ट्रोल
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को इसी ट्वीट पर ट्रोल कर दिया गया। दिलचस्प बात ये है कि माहिरा खान को ट्रोल करने वाले ज्यादातर यूजर्स पाकिस्तानी ही हैं। एक यूजर ने लिखा- हमारे हरामखोर, खुदगर्ज आर्टिस्ट कहां हैं। लोगों के पैसों से अपने ड्रामे, फिल्में कामयाब करवातें हैं। उनसे रिक्वेस्ट करतीं।’