Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करने पर टीम इंडिया को बैन कर सकता है ICC, जुर्माना भी लगेगा

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेलेगा, लेकिन इससे पहले इस मैच को रद्द करने की मांग हो रही है। इसकी वजह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा गैर-कश्मीरियों को टारगेट किया जाना है। बता दें कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के रणनीति बदलने से कश्मीर में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

आतंकी गैर-कश्मीरियों को टारगेट कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। हालांकि सेना के जवान भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। ऐसे में लोग ये मांग कर रहे हैं कि जब तक पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता, भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट न हो और टी-20 वर्ल्ड कप का मैच भी रद्द कर दिया जाए।

इस मैच को रद्द करने से वर्ल्ड कप में भारत को घाटा होगा या फायदा, आइए समझते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *