Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद ट्रोल हुए शमी

दुबई

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में रविवार को पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की इस करारी हार के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। शमी के अलावा विराट कोहली और बाकी खिलाड़ियों पर भी फैंस ने निशाना साधा है। इस मामले पर भारत के पूर्व ओपनर वीरेन्द्र सहवाग ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा है कि भारत की हार के बाद शमी पर निजी टिप्पणियां चौकाने वाली हैं। वहीं एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी शमी का बचाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *