पाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर वहाब अली बुगती इस वक्त मुश्किलों से जूझ रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान में इन दिनों बाढ़ आ गई है, जिसकी वजह से सिंगर बेघर हो गए हैं। अब सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वहाब की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ खराब स्थिति में नजर आ रहे हैं। ये देखने के बाद सिंगर के फैंस सोशल मीडिया पर लोगों से उनकी मदद करने की अपील कर रहे हैं। वहाब ने कोक स्टूडियो पर फेमस सॉन्ग ‘काना यारी’ गा कर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है।