Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाक के साथ पानी और जानवर भी जवानों के दुश्मन

बाड़मेर

बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल। 1 दिसंबर 1965 को स्थापना हुई और वर्तमान में देश के 6385 किमी. लंबे अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर अब 188 बटालियन तैनात है। बीएसएफ की ड्यूटी जानने के लिए भास्कर टीम ने बीएसएफ के जवानों के साथ समुद्री,दलदली और रेगिस्तान के मोर्चे पर 5 दिन और 4 रातें बिताकर 15 सौ किलोमीटर का सफर किया। बीएसएफ के साथ बॉर्डर पर भास्कर टीम 120 घंटे रही।

दैनिक भास्कर लगातार पांच दिन बीएसएफ की विशेष अनुमति से बॉर्डर पर रही। बीएसएफ के साथ सरक्रीक का दलदल हो या समुद्री इलाका या फिर नमक के साथ कंकरीट और जहरीले सांप। पानी से लेकर दलदल, नमक क्षेत्र से रेतीले धोरों तक जांबाजों के साथ एक-एक पल को कवर किया। बॉर्डर के ऐसे दुर्गम इलाकों तक सिर्फ भास्कर की टीम पहुंची जहां बीएसएफ के अलावा जाने के लिए कोई सोच ही नहीं सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *