Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पायलट की चूक से क्रैश हुआ था CDS का हेलिकॉप्टर; तकनीकी खराबी, साजिश या लापरवाही के सबूत नहीं

तमिलनाडु में 8 दिसंबर को CDS जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर पायलट की चूक की वजह से क्रैश हुआ था। चॉपर में किसी तरह का टेक्निकल फॉल्ट, साजिश या लापरवाही नहीं थी। तीनों सेनाओं की संयुक्त जांच, यानी ट्राई-सर्विसेज कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की शुरुआती रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

इंडियन एयरफोर्स ने बयान जारी इस बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक मौसम में अचानक बदलाव और बादलों के आ जाने की वजह से पायलट गलती से पहाड़ियों से टकरा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *