Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पायलट के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी:7 सितंबर को 10 लाख पौधे लगाकर प्लांटेशन का रिकॉर्ड बनाएंगे समर्थक; जयपुर में दिनभर समर्थकों से मुलाकात करेंगे सचिन

जयपुर

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का 7 सितंबर को जन्मदिन है। पायलट के जन्मदिन पर समर्थक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं। इस समर्थक प्रदेश में पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। ​हर विधानसभा क्षेत्र में 5,000 पौधे लगाने का टारगेट है। पूरे प्रदेश में 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पायलट का यह जन्मदिन ऐसे वक्त पर आ रहा है, जब उनके समर्थक लगातार सुलह के वक्त तय हुए मुद्दों का समाधान करने की मांग उठा रहे हैं। ऐसे समय में पायलट समर्थक प्रदेश भर में शक्ति दिखाकर नया सियासी नरेटिव बनाना चाहते हैं।

जन्मदिन पर पायलट जयपुर में दिनभर समर्थकों से मुलाकात करेंगे। समर्थकों ने पौधरोपण के लिए अभी से ग्राउंड पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पोस्टर-बैनर भी तैयार कर लिए हैं। कई पोस्टर्स का सचिन पायलट विमोचन कर चुके हैं। पायलट ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर का दौरा किया था। उस दौरान सीएम के गृह क्षेत्र में उनके समर्थकों ने जिस अंदाज में स्वागत किया, उसके भी सियासी मायने हैं। जोधपुर-बाड़मेर के बाद अलवर और दौसा के दौरे में भी पायलट का स्वागत करने समर्थकों की भीड़ दिखाई दी। इन दौरों को पायलट के क्षेत्रवार शक्ति प्रदर्शन से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

पौधे लगाने के अभियान से इमोशनल जुड़ाव की कोशिश
पायलट के समर्थकों ने इस बार पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए पौधे लगाने का फैसला किया है। पेड़ लगाने के अभियान के पीछे भी कार्यकर्ताओं को जोड़ने की कोशिश है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के स्थानीय स्तर के अभियानों के जरिए लोग जुड़ते हैं, जिसने भी पौधा लगाया है, उसका एक इमोशनल जुड़ाव होगा। सचिन पायलट की टीम यही चाहती है।

जन्मदिन के बाद पायलट जल्द नहरी क्षेत्र के दौरे पर जाएंगे
सचिन पायलट अब लगातार फील्ड में दौरे करने की तैयारी में हैं। जन्मदिन के बाद पायलट नहरी क्षेत्र के जिलों का दौरा करेंगें। श्रीगंगानगर जिले के दौरे से इसकी शुरुआत होगी। पायलट अब लगातार फील्ड के दौरे करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। पायलट के रणनीतिकारों ने उनके दौरों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *