मुंबई
पालघर के तारापुर MIDC में स्थित एक कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्री, जखरिया लिमिटेड कंपनी में बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हुए हैं। धमाके के बाद लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हुईं हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
प्लॉट जे-1 में स्थित इस कंपनी में यह आग सुबह 6 बजे के आसपास लगी और तकरीबन ढाई घंटे के प्रयास के बाद इसपर काबू पा लिया गया। फिलहाल कूलिंग का काम जारी है। धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज तकरीबन 4 से 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और राहत कार्य शरू किया।

फायर ब्रिगेड के ढाई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया है।
फैक्ट्री में फंसे लोगों को सही-सलामत रेस्क्यू किया गया
सुबह का समय होने के कारण फैक्ट्री में ज्यादा लोग नहीं थे, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल फैक्ट्री में फंसे सभी लोगों को सही-सलामत रेस्क्यू कर लिया गया है। घायल मजदूरों का बोईसर के स्टार अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भारत केमिकल्स फैक्ट्री में भीषण धमाका
इससे पहले 4 जुलाई को तारापुर इंडस्ट्रियल एरिया में भारत केमिकल्स में एक धमाका हुआ था। इसमें पांच मजदूर घायल हुए थे।