Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पिता के कहने पर फुटबॉलर से क्रिकेटर बने दादा; टीम इंडिया के कप्तान बनते ही 4 साल में 4 ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार गांगुली ने 2000 में टीम की कप्तानी संभाली। कप्तान बनने के बाद उन्होंने टीम इंडिया को विदेशी पिचों पर जीतना सिखाया था।

उनकी ही कप्तानी में टीम 2000 चैंपियंस ट्रॉफी और 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। साथ ही 2002 में इंग्लैंड में हुए नेटवेस्ट सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की थी। उन्होंने एक अंडरकॉन्फिडेंट टीम इंडिया की कमान संभाली और उसे ऊंचाइयों तक पहुंचाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *