Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पिता के संघर्ष की बदौलत क्रिकेटर बने अशोक : KKR ने दिया IPL में मौका

जयपुर

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान के खिलाड़ियों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। यहां के युवा क्रिकेटरों में खरीदारों ने खूब दिलचस्पी दिखाई है। इसी में जयपुर के अशोक शर्मा का भी नाम शामिल है। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 55 लाख में खरीदा है। अशोक का जन्म जयपुर के रामपुरा गांव में हुआ था। अशोक अपनी घातक गेंदबाजी की वजह से पिछले लम्बे वक्त से क्रिकेट प्रेमियों के चहेते खिलाड़ी बन गए हैं।