Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पिता चिरंजीवी या वाइफ उपासना, किससे डरते हैं राम चरण? दिया जोरदार जवाब

मुंबई

RRR के बाद ऐक्टर राम चरण के हिंदी फैन्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। लोगों को उनका विनम्र स्वभाव काफी पसंद आता है। राम चरण साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। अपने पिता के साथ वह फिल्म आचार्या में दिखाई देंगे। हाल ही में उनसे पूछा गया कि वह अपने पिता से ज्यादा डरते हैं या वाइफ उपासना कामिनेनी से? इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया। राम चरण का जवाब सुनकर उनके पिता चिरंजीवी भी खुश हो गए। चिरंजीवी राम चरण की फिल्म में पहले कैमियो कर चुके हैं। यह पहला मौका है जब दोनों साथ में लंबा स्क्रीन टाइम शेयर करेंगे।

राम चरण ने दिया सॉलिड जवाब


राम चरण और चिरंजीवी की फिल्म आचार्या रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में राम चरण से पूछा गया कि वह अपने पिता चिरंजीवी से ज्यादा डरते हैं या पत्नी उपासना से? राम चरण ने इस पर जवाब दिया कि उन्हें नहीं लगता कि वह वाइफ उपासना से डरते हैं। हालांकि मां सुरेखा से डरते हैं क्योंकि पूरे घर की बॉस हैं। राम चरण बोले, वह मेरी, मेरे पिता की यहां तक कि मेरे अंकल (पवन कल्याण) की भी बॉस हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता को देखकर सीखे हैं कि अपनी को कैसे ट्रीट करना है और किन बातों से सावधान रहना है। वह वैसे ही अपनी पत्नी के साथ रहते हैं जिसे पिता को मां के साथ रहते देखा है। राम चरण की बात सुनकर उनके पिता मजाक में बोले, अगर मुझसे सीखे हो तो खुश रहोगे।