नई दिल्ली
खतरनाक एक्शन और स्टंट के लिए मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) कॉप यूनिवर्स की कई फिल्में जैसे ‘सिंघम’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ बना चुके हैं। सभी फिल्मों में एक्शन और कार उड़ाने का क्रम एक जैसा ही देखने को मिला है। उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई हैं और लोगों ने जबरदस्त एक्शन को खूब पसंद किया। अब रोहित शेट्टी ने उड़ती हुई कारों को बेचना भी शुरू कर दिया है। जी हां, फिल्ममेकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक्टर शरमन जोशी को उड़ती हुई कार बेच रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
रोहित शेट्टी वीडियो में फिल्म के शूटिंग सेट पर दिख रहे हैं। इसी बीच ओएलएक्स का विज्ञापन करने के लिए एक्टर शरमन जोशी आते हैं। फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्मों की उड़ने वाली गाड़ियों के बारे में बताते हैं और कहते हैं सिंबा में हीरो उड़ती हुई गाड़ी के ऊपर से जाता है। इस गाड़ी को बेचना है। इस पर शरमन कहते हैं, गाड़ी दिखाइये। गाड़ी में हवा में लटकी हुई दिख रही है। उड़ती हुई गाड़ी का सही प्राइस सुनकर आखिर में रोहित कहते हैं अरे वाह दो और कार उड़ाओ।