Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पीएम की सुरक्षा में चूक नहीं, यह कांग्रेस का था षड्यंत्र

  • पीएम की सुरक्षा में चूक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई मानव श्रृंखला
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    पिछले दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में भाजपा की ओर से एक तरफ तो कांग्रेस की चन्नी सरकार पर पीएम की हत्या की साजिश रचने के आरोप लगा रही है तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी तथा पार्टी के विभिन्न मोर्चांे के विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर जंक्शन शहर के हृदयस्थल शहीद भगतसिंह चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर विरोध जताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा कि पंजाब में पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई यह एक षड्यंत्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *