Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘अखंड पाठ’, प्रसाद और आशीर्वाद देने पहुंचे सिख

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुद्वारा बाला साहिब में तीन दिनों का ‘अखंड पाठ’ आयोजित किया गया था। सोमवार को सिखों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें प्रसाद दिया। पीएम मोदी के आवास पर अरदास भी की गई। बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन था।
सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि सिख प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी को पगड़ी बांधी और एक सिरोपा दिया। इसके बाद पीएम मोदी के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अरदास की। प्रधानमंत्री मोदी ने सिख समुदाय की भलाई के लिए केंद्र की ओर से प्रतिबद्धता जताई। वहीं सिखों ने भी पीएम मोदी का आभार जताया। 

बयान में बताया गया कि सिखों ने केंद्र सरकार के जिन कामों की तारीफ की उनमें, वीर बाल दिवस, करतारपुर साहिब कॉरिडोर का फिर से खोला जाना, गुरुद्वारे के लंगर से जीएसटी हटाना और अफगानिस्तान से गुरुग्रंथ साहिब की प्रति भारत लाने में मदद करना शामिल है।