Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शशि थरूर के मन में क्या? कांग्रेस में सुधार की शेयर की बात, फिर सोनिया गांधी से मुलाकात

नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि शशि थरूर कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं। इससे पहले उन्होंने पार्टी में सुधार को लेकर जारी एक पिटिशन पर सहमति जताई। यह पिटिशन युवा कांग्रेस के सदस्यों ने चलाई है। इसमें उन्होंने पार्टी में सुधार के साथ-साथ ‘उदयपुर डिक्लेयरेशन’ को भी लागू करने की बात कही है। 
पिटिशन का किया स्वागत
कांग्रेस नेतृत्व ने उदयपुर डिक्लेयरेशन मई में स्वीकार किया था। इसके तहत पार्टी में आंतरिक चुनावों में निष्पक्षता और एक परिवार से एक उम्मीदवार, एक व्यक्ति के पास एक पद और सभी पदों के लिए पांच साल की समय सीमा तय करने जैसी बातें हैं। तिरुवनंपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस पिटिशन को टि्वटर पर शेयर भी किया, जिस पर अब तक 650 से ज्यादा लोग दस्तखत कर चुके हैं। साथ ही थरूर ने लिखा कि मैं युवा कांग्रेस के सदस्यों द्वारा चलाई जा रही है इस पिटिशन का स्वागत करता हूं। इसमें पार्टी के अंदर रचनात्मक बदलाव की मांग की गई है। इस पर अभी तक 650 से ज्यादा लोग सिग्नेचर कर चुके हैं। मैं इसका प्रचार करके खुश हूं और चाहता हूं कि यह और आगे तक जाए।