भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने भी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दो बार की ओलंपिक विजेता सिंधु ने जर्मनी की युवोन ली को सीधे सेटों में हराकर ग्रुप स्टेज में लगातार दूसरा मैच जीता और उनका सेमीफाइनल में पहुंचीं। वहीं लक्ष्य सेन हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच गए क्योंकि क्योंकि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और दो बार के विश्व चैंपियन केंतो मोमोता और रसमस गेमके इस टूर्नामेंट से हट चुके हैं।
दूसरे गेम में लक्ष्य को डेनमार्क के विक्टर ने 21-14, 21-15 से हराया। 46 मिनट तक चले इस मैच में लक्ष्य ने काफी संघर्ष किया। भारतीय खिलाड़ी कभी भी अपनी लय नहीं पकड़ सका, लेकिन सेमीफाइनल में उनके पास वापसी का मौका है।