Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पीवी सिंधु प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं, संघर्षपूर्ण मुकाबले में जापानी खिलाड़ी ओहोरी को हराया

बाली

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने बुधवार को जापान की अया ओहोरी के खिलाफ तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज की।

मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधु ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और एक घंटे 10 मिनट चले मुकाबले में ओहोरी को 17-21, 21-17, 21-17 से हराया। इस जीत के साथ सिंधु का जापानी खिलाड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड और बेहतर हो गया और वह 11-0 पर पहुंचा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *