ब्रेस्ट कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा महिलाओं में होता है, लेकिन यह पुरुषों में भी हो सकता है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, हर 8 में से एक महिला में ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका रहती है। इस कैंसर के कुल आंकड़ों में 1 फीसदी तक ब्रेस्ट कैंसर से जूझने वाले पुरुष शामिल हैं।
इसका खतरा भले ही महिला और पुरुष दोनों में रहता है, लेकिन इसके कुछ खास रिस्क फैक्टर हैं, जो दोनों को समझने जरूरी हैं।
हर साल अक्टूबर मंथ को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के तौर पर मनाया जाता है, ताकि लोगों को इसके खतरे से आगाह किया जा सके।