हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सब इंस्पेक्टर या एचएसएससी एसआई उत्तर कुंजी 2021 आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। 26 सितंबर, 2021 को सुबह के सत्र और 13 अक्टूबर, 2021 को शाम के सत्र के लिए आयोजित की गई SI पुरुष की परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एचएसएससी एसआई उत्तर कुंजी और एचएसएससी एसआई प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। पुरुष उम्मीदवार जो 26 सितंबर और 13 अक्तूबर को एचएसएससी एसआई परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एचएसएससी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट – hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।