पाली
पाली जिले के एक विवाहिता ने तत्कालीन नैनवा सीआई (सब इंस्पेक्टर) रामलाल मीणा के खिलाफ रेप करने का मामला कोर्ट के जरिए कोतवाली थाने में दर्ज कराया है। युवती ने धोखे से शादी कर 4 साल रेप करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
दरअसल, युवती ने 2020 में भी बूंदी के नैनवा थाने में भी तत्कालीन प्रभारी रामलाल मीणा के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें दोनों का राजीनामा हो गया था। युवती ने अब एक बार फिर 16 सितंबर को रामलाल मीणा के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है। शनिवार को युवती के सामने आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।
कोतवाली थाने में दी गई रिपोर्ट में विवाहिता ने आरोप लगाया कि बिलाड़ा (जोधपुर) में उसका ससुराल है। पति से परेशान होकर उसने 2016 में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस दौरान पुलिस अधिकारी रामलाल मीणा के संपर्क में आई। उसने खुद को अविवाहित बताकर नजदीकियां बढ़ाईं एक स्टांप पेपर पर शादी कर 4 साल में कई बार रेप किया। प्रेग्नेंट हुई तो दो बार गर्भपात तक करवाया।