Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर आज

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के प्रयासों से जिला पुलिस व मेदांता एसएन अस्पताल द्वारा 12 फरवरी शनिवार को प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक पुलिस लाइन में स्पर्श मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में हृदय, पेट , आंत व लीवर, न्यूरो, स्त्री रोग, ईएनटी, हड्डी व जोड़ रोग, मूत्र व गुर्दा रोग आदि की जांच नि:शुल्क कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस शिविर को कोई भी नागरिक लाभ उठा सकता है।
इस शिविर के पोस्टर का जिला पुलिस मुख्यालय में एडीशनल एसपी सहीराम बिश्नोई व मेदांता के निदेशक विकास सिहाग की उपस्थिति में गत दिवस विमोचन किया गया।