नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आगामी नीलामी सभी टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि पिछले कई सालों से एक ही टीम के लिए खेल रहे कई खिलाड़ी नीलामी की प्रक्रिया से गुजरने वाले हैं, ऐसे में कुछ खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है, तो कई खिलाड़ियों को नई टीमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आईपीएल नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगी। दो नई टीमों अहमदाबाद और बेंगलुरू को शामिल किया गया है।