Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पुलिस वालों का हत्यारा लश्कर कमांडर युसुफ कांट्रो ढेर

श्रीनगर

लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर युसुफ डार आका कांत्रू को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। युसुफ कांत्रू को पुलिस का हत्यारा भी कहा जाता था। बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। घाटी में कई हत्याओं के मामले में कांत्रू सुरक्षाबलों की हिटलिस्ट में शामिल था।

सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान अब भी जारी है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि कांट्रो हिट लिस्ट में शामिल था। उसने हाल ही में बडगाम जिले में एसपीओ और उसके छोटे भाई की हत्या कर दी थी। इसके अलावा उसपर एक नागरिक और सुरक्षाबल के जवानों की भी हत्या का आरोप है।