नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाला ये मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होना है। दिल्ली के कैंप के अंदर COVID-19 के प्रकोप के कारण मैच तय समय के अनुसार मैच आगे बढ़ेगा या नहीं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 अप्रैल की सुबह आरटी-पीसीआर टेस्ट के एक और दौर से गुजरेगी और उसके बाद ही खेल के संचालन पर कॉल किया जाएगा।