Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘पुष्पा’ के श्रीवल्ली पर रानू मंडल का डांस देख लोटपोट हुए लोग, बोले- ‘इस वीडियो को अल्लू अर्जुन तक पहुंचाना है’

मुंबई

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa The Rise) का खुमार दर्शकों के सिर पर अब भी चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर ‘पुष्पा’ के गाने से लेकर डायलॉग्स तक खूब वायरल हो रहे हैं। ऐसे में अब पुष्पा के गाने श्रीवल्ली पर रानू मंडल का डांस वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर रानू मंडल (Ranu Mondal) का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस में वो श्रीवल्ली पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के देख फैन्स लोट पोट हो गए हैं।