जयपुर
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का कल जन्मदिन है। यह कार्यक्रम बूंदी जिले के केशवरापाटन में होगा। राज्य की सियासत में वसुंधरा राजे के जन्मदिन को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जन्मदिन समारोह में वसुंधरा राजे को सीएम को चेहरा घोषित करने की मांग उठाई जाएगी। वसुंधरा समर्थक विधायक एवं सांसद लगातार वसुंधरा राजे को सीएम चेहरा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सीएम फेस को लेकर घमासना मचा हुआ है।
वसुंधरा राजे समर्थक वितरित कर रहे हैं घर-घर चावल
वसुंधरा राजे समर्थकों ने समारोह में भीड़ जुटाने के लिए जयपुर से लेकर कोटा तक पूरी तैयारी कर ली है। कोटा संभाग में घर-घर पीले चावल वितरित किए जा रहे हैं। राजे समर्थक पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने जन्मदिन कार्यक्रम में एक लाख भीड़ जुटाने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर वसुंधरा राजे के जन्मदिन से जुड़े कई पोस्ट भी उनके समर्थक साझा कर रहे हैं। ट्विटर पर #HBDVasundhraRaje पोस्ट डाली जा रही है।