मुंबई
पेटीएम अपने IPO साइज को बढ़ा सकती है। कंपनी 18 हजार करोड़ रुपए IPO से जुटा सकती है। पहले इसने 16,600 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था।
DRHP में दी 16,600 करोड़ रुपए की जानकारी
पेटीएम ने सेबी के पास जमा ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रोसपेक्टस (DRHP) में बताया था कि वह 16,600 करोड़ रुपए जुटाएगी। पर इसी बीच, IPO से पहले 2 हजार करोड़ रुपए की रकम जुटाने की उसकी योजना फंसती नजर आ रही है। क्योंकि पेटीएम इस 2 हजार करोड़ रुपए को 20 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर जुटाना चाहती थी। जबकि निवेशक 15 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर निवेश करना चाहते हैं।