नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी का हाल बेहाल कर दिया है। आज (2 अक्टूबर को) सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन दाम बढ़ाए हैं। डीजल 30 पैसा और पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। देश में कई जगहों पर डीजल का दाम भी 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर रहा है। दाम बढ़ाए जाने की हालिया वजह इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में आया उछाल है।