Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पेपर लीक के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन:पूनिया को कंधे पर बैठाकर आगे बड़े कार्यकर्ता, पुलिस ने वॉटर कैनन चलाई

जयपुर. राजस्थान में पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम हाउस के लिए निकले बीजेपी नेताओं और कार्यकर्तओं को पुलिस ने सिविल लाइंस फाटक के पास ही रोक लिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन चलानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ समेत सभी नेताओं को हिरासत में लिया।

इससे पहले बीजेपी मुख्यालय के बाहर जनसभा हुई। जिसे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ संबोधित किया।

पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर वॉटर केनन चलाई।

पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर वॉटर केनन चलाई।

इसके बाद प्रदेशभर से पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता सिविल लाइंस फाटक होते हुए मुख्यमंत्री आवास की और घेराव के लिए निकले। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए सिविल लाइंस फाटक तक पहुंचे। जिन्हें पहले से मौजूद पुलिस दल ने रोक लिया।

सीएम हाउस के लिए बीजेपी ऑफिस से निकले कार्यकर्ता।

सीएम हाउस के लिए बीजेपी ऑफिस से निकले कार्यकर्ता।

बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा- युवा मोर्चा के विधानसभा घेराव से कांग्रेस सरकार डर गई है। संगठन ने विधानसभा का कैलेंडर देखकर ही विधानसभा घेराव का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार ने इससे एक दिन पहले ही विधानसभा स्थगित कर दी। लेकिन पेपर लीक, बेरोजगारी, बिगड़ी कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर हम पहले भी आवाज उठाते आए है। आज भी बड़ा प्रदर्शन कर रहे है, और आगे भी युवाओं कि आवाज उठाते रहेंगे।

सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ समेत सभी नेताओं को हिरासत में लिया।

सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ समेत सभी नेताओं को हिरासत में लिया।

सीएम हाउस जाते वक्त बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस से झगड़े।

सीएम हाउस जाते वक्त बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस से झगड़े।

विरोध प्रदर्शन में सतीश पूनिया समेत बीजेपी के बड़े नेता रहे मौजूद।

विरोध प्रदर्शन में सतीश पूनिया समेत बीजेपी के बड़े नेता रहे मौजूद।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने आज सुबह प्रदर्शन में आने से पहले ट्विटर पर अपनी मां के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा कि “ घर से निकलता हूँ तो माँ की दुआओं का क़ाफ़िला साथ होता है ”।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने आज सुबह प्रदर्शन में आने से पहले ट्विटर पर अपनी मां के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा कि “ घर से निकलता हूँ तो माँ की दुआओं का क़ाफ़िला साथ होता है ”।