Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पोस्त तस्करी के आरोपी 3 जून तक पीसी रिमांड पर

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कार से आठ किलोग्राम पोस्त बरामद करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को टाउन पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश कर 3 जून तक का पीसी रिमांड मंजूर करवाया है। इन्हें 4 जून को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच कर रहे टाउन थाना के एसआई पूर्णसिंह ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर आरोपी गफ्फार खां पुत्र जवाहर मोहम्मद निवासी वार्ड 8, मस्जिद के पास जंडावाली, हरशाद हुसैन पुत्र मोहम्मद मुंसा निवासी चक 6-8 एलएलडब्ल्यू तथा राजेन्द्र कुमार पुत्र कृष्णलाल मेघवाल निवासी वार्ड 18, जंडावाली से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे पोस्त कहां से खरीदकर लाए और कहां लेकर जा रहे थे। गौरतलब है कि जंक्शन थाना की एसआई विशु वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने रोही नवां में सार्दुल ब्रांच नहर के पास एक कार को रूकवा तलाशी ली तो उसमें से आठ किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कार जब्त कर मौके से गफ्फार खां, हरशाद हुसैन तथा राजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।