सिद्धू मूसेवाला की आत्मिक शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च
by seemasandesh
हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पंजाब के कम उम्र में उभरते सितारे मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर हनुमानगढ़ जिले के युवाओं ने शोक जताया है। मूसेवाला की आत्मिक शांति के लिए पार्षद संजय सांसी के नेतृत्व में शहर के युवाओं ने मंगलवार रात आठ बजे काले रिबन लगाकर जंक्शन में कैंडल मार्च निकाला। वार्ड 2, नई खुंजा में सांसी समाज डेरे के पीछे स्थित कॉलोनी से शुरू हुआ कैंडल मार्च मुख्य-मुख्य मार्गों से होते हुए महाराजा अग्रसेन चौक पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस मौके पर पार्षद संजय सांसी ने कहा कि पंजाब ने एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक वहीं मां-बाप ने अपना इकलौता बेटा खो दिया है। इसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि सरेआम किसी को गोलियों से भून देने की घटना यह बात साबित करती है कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। जनता में सरकार के प्रति रोष है। सरकार केवल घोषणाएं न करे बल्कि लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने का काम करे, नहीं तो जनता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी में कड़ी सजा दे ताकि आगे से कोई भी ऐसा दुस्साहस करने की हिम्मत न करे। इस मौके पर मनु बादल, साहिल, राहुल, बसंत, विक्की, पवन, अशोक, बलवीर शेखावत, कुंदन, दीपक, मंगत, अर्जुन, प्रिंस, नंदू, विशाल, राहुल सहित कई युवा मौजूद थे।