जाखड़ांवाली (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाखडावाली मे महिला एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में 20 बेटियों के नाम पट्टीका पर लिखा कर 40 फलदार पौधे लगवाये गए और उनकी सा-संभाल की शपथ ली। इस कार्यक्रम का आयोजन संजू बगड़िया ने किया और इंदिरा महिला शक्ति उधम प्रोत्साहन भोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेटियों को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसी मौके पर मंजू धर्मपत्नी धर्मपाल पोटलिया ने अपनी पुत्री व रामरख पोटलिया ने अपनी पोती के जन्म पर 20 फलदार पौधे लगवाए और केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अध्यापक मदनलाल सुथार भगवानाराम शर्मा रीता रोशनी किन्नू रानी सुमित प्राची गुडेसर भवानी सिंह कृष्ण लाल निशा चौधरी ज्योति पूजा तेजस्वी एकता प्रिया मनजोत किजेल शर्मा लक्षिता आदि मौजूद थे।