नई दिल्ली
बिग बॉस 15 की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने अपन नाम कर ली है लेकिन फर्स्ट रनरअप रहे प्रतीक सहजपाल को इंडस्ट्री से खूब सपोर्ट मिल रहा है। बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर से निकलने के बाद अब प्रतीक सहजपाल ने खास अंदाज में अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। प्रतीक सहजपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके फैन्स के नाम एक संदेश शेयर किया है। इस वीडियो में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) कह रहे हैं कि वो अपने फैन्स के बिना कुछ भी नहीं हैं और लोगों का प्यार देखकर उन्हें ऐसा ही लग रहा है कि वो बिग बॉस शो जीत चुके हैं। प्रतीक सहजपाल के इस वीडियो को अब तक 2 लाख लोग देख चुके हैं।